चमकती धूप में भी अंधेरा हो गया है ;
हमारे शहर का मौसम ये कैसा हो गया है ?
हवाएं बह रहीं फिर भी फ़जाएँ गर्म–सी लगतीं ;
सभी गमगीन- से लगते,सड़क से आँच आती है ।
ये कैसी बेवशी अपनी कि हम कुछ कह नहीं सकते ;
लिए हैं हाथ में पानी , बुझाने चल नहीं सकते ।
चिंगारियां शोर हैं करती ,लगी है आग मौसम में ;
सभी हैं जल रहे प्रतिक्षण ,बुझाने कौन जाएगा ?
सभी बैठे हैं दुबके-से'निकलते क्यूँ नहीं घर से ?
भला , विश्वास का दीपक जलाने कौन आएगा ?
अपने गाँव के कुछ लोग भी लड़ते–झगड़ते हैं ;
मग़र शुचि भाव रखते हैं, मिल-जुल के रहते हैं ।
नहीं हैं सभ्य शहराती ! भले ही ठेठ देहाती ;
कहीं जब आग है लगती , बुझाने निकल पड़ते हैं ।
