संबंधों की बलि वेदी पर ;
अपने को कसता आया ।
उनकी सब उल्टी-सीधी –
बातों को मैं, सहता आया ।।
कितने ही गहरे जख़्म मिले
उन संबंधों को जीने में
पलभर में ही उन सब ने
संबंधों को पी डाला !
कभी नहीं वो समझ सके
मेरे दिल के उद्गारों को !
किन शब्दों में समझाऊँ मैं,
उन किस्मत के मारों को !
एक न मानी बात मेरी वो
अपने मन की कर डाले ,
तिलाञ्जलि दे दी सबने,मेरे-
सरल–सरस व्यवहारों को !
संबंधों का मोल क्या जाने
स्वार्थ , लोभ के दीवाने !
रच ही डाला उन सब ने
उन्मत्त भाव के अफ़साने !!
