हे ध्वज!तुमको हार्दिक अभिनन्दन!

अभिनन्दन!तेरा ही वंदन !

तेरी ही सत्ता के अधीन

बीते चरणों मे जीवन!


तेरे ही रस से, अभिसिंचित–

यह धरा-धाम, आकाश-समंदर !

हे सर्वशक्ति हे छवि अनुपम!

तेरे चरणों में,कर प्राण-दान

जीवन को करलूँ सुमहान!


मेरे तन-मन में तू ही रमता

वाणी-स्वर में तू ही बसता


हों विजयी तेरा चरण चूम!

फिर विश्व-विजय हो–मचे धूम!

हे ध्वज तुमको –

शत् कोटि नमन!शत् कोटि नमन!