राजनीति के
गलियारों में
आनंद ही
आनंद है ,
और –
इस आनंद से
फैल रही
भीषण दुर्गंध है।
अब दुर्गंध है तो है
हमें क्या फर्क पड़ता
हमारे लिए
दुर्गंध ही सुगन्ध है
देखिए ना –
लोग कितने पस्त हैं !
एक-एक महानुभाव हैं
हर समय हर घड़ी –
रहते कितने मस्त हैं!
कितने बड़े त्यागी हैं !
घर फूंक तमाशा –
देखने के अभ्यासी हैं !
मौज-मस्ती , सैर-सपाटा
मंचूरियन पनीर - पराठा
उनको कैसा घाटा !
उनकी तो –
हरदम कटती चांदी !
देश रहें , विदेश रहें
या –
रहें दिल्ली या रांची !
पैसा है जन का !
जेब है उनकी
ओ वही पाजी के पाजी
भले ही लोग खायें तो
खायें साग-भाजी !
उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता !
