प्रेम शक्ति है प्रेम भक्ति है,
प्रेम व्यक्त अव्यक्त प्रेम है।
प्रेम रिद्धि है प्रेम सिद्धि है
प्रेम गीत संगीत प्रेम है।
प्रेम वेदना प्रेम प्रेरणा
संवेदन औ' सृजन प्रेम है।
प्रेम सृष्टि प्रतीति प्रेम है
रूप नहीं अपरूप प्रेम है।
प्रेम नहीं बस अन्त जीवन का
प्रेम तो है वसन्त जीवन का।।


