आओ मिलो साथी
चलें अब देश अपने!
देखकर मन्ज़र यहॉं का
मन प्रकम्पित हो चला है
चाँदनी-रातें यहाँ की
स्याह बनकर–
भयानक हो चुकी हैं
इनके दिए सब घाव
सहे जाते नहीं अब
जुल्म पर वो जुल्म
करते जा रहे हैं...
कैसे कहें अपने
दिलों का क्लेश हम
लूटते हैं अस्मतों को
मारते हैं ये जनों को
घाव उनके दिए
जुल्मों सितम का ढ़ो रहे हैं
पापी हैं ये सब
पाप करते जा रहे हैं
सुबह होने की न
आशा शेष है अब!
आओ मिलो साथी!
चलें हम देश अब !!
