प्रश्न –
बहुत शर्मा रहे हो !
कहाँ से आ रहे हो ?
उत्तर –
इतना क्यूँ सताती जा रही हो
कुछ कर गुजरना चाहती हो ?
प्रश्न –
बहुत मग़रूर होते जा रहे हो !
इतना क्यों बिगड़ते जा रहे हो ?
उत्तर –
तुम्हें मैं प्यार करना चाहता हूँ
तुम क्यों बहकती जा रही हो ?
प्रश्न -
देखते भी नहीं मेरी तरफ तुम !
कब से मैं रूठी हुई बैठी हुई हूँ !
तेरी नज़र में मैं बहुत झूठी हुई हूँ !
बहाने खूब बनाते,मनाते भी नहीं हो !
उत्तर –
तेरी कसम!
तुझे दिल से मनाना चाहता हूँ
बात तो सुनती ही नहीं हो !
सिर्फ़ आंखें दिखाना जानती हो !
प्रश्न -
कसमें जो खाते हैं , वो अक्सर झूठे होते हैं !
समझते हैं सभी बातें पर दिल के कच्चे होते हैं !
उत्तर -
तुम्हारे संग है जीना तुम्हारे संग ही मरना !
बताओ अब तुम्हीं ऐ दिल! तुम्हें कैसे मनाऊँ मैं ?
न तुम हारी न मैं हारा , न मैं जीता न तुम हारी !
चलो अब मान भी जाओ
मेरी अब जान मत खाओ !
