मेरी आँखों से झरते अश्क़ ये पैग़ाम देते हैं ,
ज़रा आकर यहॉं देखो तेरा ही नाम लेते हैं !
बड़े ही नासमझ हैं ये न रुकते हैं न थमते हैं,
मना लो आके तुम इनको ये तेरे ही भरोसे हैं !
ये कहते हैं मेरे हमदम!तुम्ही आकर इन्हें रोको ,
नहीं तो मरमिटेंगे हम,इस उल्फ़त की कहानी में ।
तेरे एहसास से हरदम ये मेरा दिल धड़कता है,
तुझे पाने की चाहत में ये दिल बेचैन रहता है।
मचलना मानजाना औ' अपने को सजा देना,
तेरे ही याद में हर पल यूँ ही बेचैन सा रहना,
ये बन्धन प्रेम का है जो,इसे तुम तोड़ ना देना,
मुझे मझधार में हमदम,अकेले छोड़ मत देना ,
किये वादे जो तूने प्यार में वो तोड़ मत देना ।
सुनो ऐ मेरे प्यारे दिल! कभी नाराज़ ना होना !
नहीं शिकवा-गिला कोई, मेरी इकअर्ज़ है तुमसे
मेरी जो वेदनाएं हैं,उन्हीं का ध्यान तुम करना।
तेरे ही पास दम निकले,यही ख़्वाहिश हमारी है
खतायें माफ़ कर देना , यही विनती हमारी है !!
