नई आवाज़ बनकर जब
मचलकर चल दिए हैं हम !
क़सम से कारवाँ –
बनता चलेगा ....
मुश्किलों के दौर में ,
तू अधिक मत सोच ! कर
हौसला भरकर हृदय में
चल तू अपने कर्म-पथ पर !
देखना –
एक दिन बदलियाँ –
स्याह की छँट जाएँगी !
विषमताओं से समता ही ग्रहण कर
न्याय के औ' सत्य के पथ चल !
सत्य को धर ! कर्म करता चल !
"गीता" भी कहती है यही –
निष्काम हो तू कर्म कर !
तेरी आवाज़ ! बन जाएगी –
एक दिन कारवाँ की !
बदल जाएगी ये दुनिया !
सँवर जाएगी ये दुनिया !!
