देखता हूँ रोज-रोज!
दूर….नदी किनारे–
एक पत्थर!
उसपर बैठे हुए–
एक लड़के को…
अपलक निहारता रहता है
नदी को, घण्टों…
रह-रहकर एक कंकड़–
फेंकता जाता है पर, नदी में नहीं
अपने पीछे।
फिर शाम ढ़ल जाती;और वह–
भारी-भारी कदमों से,
बोझिल-मन–
लौट पड़ता है घर को..
क्या है उसके मन में?
ऐसे ही पूछ लिया!और–
वह एक फीकी मुस्कुराहट लिए
धीरे-धीरे चला गया
नदी पूरे वेग से बहती जा रही है
और वह!हर रोज….
