मौत आ भी जाये तो क्या –
डरती है जिंदगी ? नहीं–
स्वयं को जीकर ही रहती है जिंदगी !
कहाँ रुकी है ? कभी चुकी है,कहीं झुकी है ,
तो फिर सम्हल कर खड़ी हो, चल देती है जिंदगी !
कैंसर जैसी साक्षात् मौत को मात देती –
पत्थर पर दूब उगा देती है जिंदगी !
इस तरह गर्मजोशी से स्वयं को –
जीती जाती है जिंदगी; और –
अपने अदम्य साहस की कहानी -
स्वर्णाक्षरों में लिख जाती है जिंदगी !!
