हे मातृ शक्ति !
तुमको मेरा शत् शत् प्रनाम !
पुरुसत्व-मोह के दुरभिसंधियों को
तुमने कितना झेला!
न जाने कितने ही अतिचारों को
हँस - हँस के रेला-ठेला !
सबके हितार्थ ही तेरा सुन्दर कर्म अहो !
हम नहीं समझ सके तेरा अनुपम धर्म अहो !
जिनके भी लिए तूने, जीवन का दान किया !
उन लोगों ने तुमको, यह कैसा प्रतिदान दिया !
तेरे विभीषिकामय जीवन को लख कर–
मन करता रहता है अपने से प्रश्न सदा !
हे नर ! तू कैसे इतना कामान्ध बना ?
नित करता ही रहता नारी का शील भंग !
फिर करता क्यूँ है नारी पर, इतना विमर्श ?
अपने घृणित कुकर्मों का कर त्वरितअन्त !
तेरे इन कलुषित व्यवहारों से मनुष्यता हो रही क्षुब्ध !
प्रायश्चित कर! प्रायश्चित कर ! प्रायश्चित कर !
नारी है तेरी माँ समान ! देर न कर अब क्षमा माँग !
'माँ' है यह, सब कुछ सह लेगी, तेरे सभी पा हर लेगी !
पाकर उससे क्षमा-दान ! पापों का करले अभी अन्त !
अपने को करले धन्य-धन्य!जीवन में ला दे तू बसन्त !
