कभी किसी का
दिल मत तोड़ो !
पथरीली राहों से –
कभी भी मुँह मत मोड़ो !
कभी मन को –
उजाली रात बनाकर तो देखो !
उजली चाँदनी में –
कभी नहाकर तो देखो !
प्रकृति के'मौन-स्वर'में–
कभी अपना स्वर
मिलाकर तो देखो !
मन के सारे –
चक्रव्यूह औ' व्यूह टूटेंगे
मुरझाए मन में तेरे -
नव आशा के सुमन खिलेंगे !
जीवन की , राहों पर चलते -
पथ के सारे, काँटों को चुनते
दिशाहीन व दृष्टिहीन को -
पथ दिखलाते– चलते-चलते
मन को अति संतोष मिलेगा
मानव होने का धर्म निभेगा !
