मैं सृजन-शक्ति !
मैं ज्ञानपुञ्ज !
मैं गढ़ाव हूँ ! मैं बढ़ाव !
मैं तेरी हिन्दी हूँ , माँ हूँ !
मैं विषम में भी सम हूँ !
मेरा है व्यक्तित्व मनोहर!
दिग्भ्रान्तों का पथ हूँ !
मैं तुम्हारी हिन्दी माँ हूँ !
वासना नहीं ,
मैं हूँ उपासना !
नहीं मलिनता ,
मैं हूँ पवित्रता !
मैं संगम की
जलधारा हूँ !
हाँ ! मैं तेरी –
हिन्दी माता हूँ !
#हिंदी_दिवस
आप सभी को हिन्दी दिवस की अनंत शुभकामनाएं !
Read more Earn more Learn more
