१
उम्र यह घटती रही कुछ इस तरह ;

हम समझते रहे ,  हम बढ़ रहे हैं ।

२
जिंदगी के  सभी  पासे  चुक गए !

जिंदगी का खेल अब भी चल रहा है ।

३
जिंदगी  में  हादसे  पर  हादसे  होते  रहे ;

जिंदगी चलती रही,रोती हुई,हँसती हुई ।

४
उम्र सारी, गुजरती गई 

नादानियाँ करते  हुए ,

होश आया उस समय जब ,

बेहोशी का आलम छा रहा था ,

सामने ओ मौत ! मुस्काती मिली ,

स्वयं को छलता हुआ –

लो !  मैं चला ...