सुबह से शाम तक,
सन्ध्या से रात तक
चहुँ दिश कोहरे का
फैला साम्राज्य है।
न चिड़ियों की चह चह
न झिंगुरों के सुर-ताल
नर-नारी पशु-पंछी
सभी का बुरा हाल है
सड़कों पर पी पी न पों पों
हर तरफ शान्ति ही शान्ति है
देखने में लगता है
सबकुछ सामान्य है, पर
जाने क्यूँ लगता है
भीतर ही भीतर –
कुछ हो रहा असामान्य है।
इसी बीच म्लेच्छ कॅरोना–
भी धीरे-धीरे शहर शहर
होता हुआ,आ रहा गाँव है
क्या ये नव वर्ष टू जीरो टू टू
की पैनी तीखी धार है? ये कैसी–
कोहरे की मार है?
