उम्र को तू आँकता है ?
बता तो –
कौन मरना चाहता है ?
उम्र का आलम भी क्या है
जीने की तमन्ना बढ़ रही है
अतियों से बचना चाहते हैं
अतियाँ ही बढ़ती जा रही हैं
उम्र के ढालान पर -
बढ़ते कदम क्यूँ काँपते हैं ?
मौत आने का पता ,
क्या यही हम भाँपते हैं ?
परिचय बढाना चाहता हूँ
मौत से !
मौत की भी अहमियत
कुछ कम नहीं है जिंदगी में !
मौत ग़र ना आये इस जिंदगी में
पैर रखने की जगह भी ना मिले
इस ज़मी पे !
दुश्मनी ही दुश्मनी तब फैल जाए
ना कोई भी किसी के काम आए
जिंदगी और मौत में क्या फासले हैं ?
ध्यान से देखो तो
सिर्फ आंकड़े ही आंकड़े हैं !
प्यार में बस फासले हैं !
जो कभी भी कम नहीं होते !
