चलता हूँ लेकर...

काँधे–बाँधे-

चिता की लकड़ियाँ!

शाश्वत है मृत्यु!

मेरे इरादे भी शाश्वत!


बार-बार जन्म लूँगा

बार-बार मरूँगा

मृत्यु! तुझे आजमाऊँगा

न ही थकूँगा और–

न ही हारूँगा

अन्तिम बाजी मैं ही मारूँगा।


ज्ञात है मुझे–

तू साक्षात काल है!

और मैं हूँ काल-विजेता!


एक शाश्वत युद्ध!

जीवन और मृत्यु का-

तेरे मेरे बीच 

चलता रहेगा...



कभी न कभी

किसी न किसी काल में–

जीत मेरी होगी

मृत्यु! तू हारेगी;और–

में मुक्त हो जाऊँगा

जन्म और मृत्यु के बन्धन से।।