Poetry 1 min read 620.1K reads

'जीवन-सार'


ऊर्जस्वित दृग बिंदु !

बन गया है अब यह जीवन मेरा !

'बिंदु-पथ के बिंदु' समेटे

चमक उठा जीवन मेरा!

इस करुणामयहृदय-छोर से

निकली एक किरण जो–

न जाने कितने जीवन को

करती ही गई आलोकित !

यही है,इस जीवन का'सार'यही है

अब यह जीवन! 'भार'नहीं है !

Read more Earn more Learn more