पश्चिम की संस्कृति का वरण किया ,
अपनी ही 'माँ' का चीर हरण किया ,
आधुनिक  बनने  की  होडों  ने –
अपनी संस्कृति को मलिन किया ।

नग्न वस्त्र, बातें भी नंगी !
भोजन गन्दा ,  राहें नंगी !
चाल–ढ़ाल सब है बेढ़ंगी !
गंदे साहित्यों को रचकर ,
शुभ-साहित्यों का क्षरण किया ,
अपनी आत्मा का हनन किया ।

चकाचौंध में, भूल गए,अपनी संस्कृति को ?
अपने सर्वोत्तम कर्तव्यों औ' व्यवहारों को ?
अंगीकार  कर  रहे  नग्नतम आचारों  को ?
ओ बेच रहे सब अपनी ही निजताओं को ?

टूटा-सा मन,जर्जर काया पाया ,
कितना  महँगा , मोल  चुकाया ,
दुराचार गंदे विचार को स्वीकारा ,
उन घृणितों की चरण-धूलि –
माथे  पर  लेकर  इतराया ।
उन पापिष्ठों के चरण – चूम !
अत्याधुनिक बने तुम रहे घूम ?

सुनो ! सुनो ! ओ 
अनुदानों  पर , पलने   वाले ,
स्वधर्म कर्म को तजने  वाले ,
अपसंस्कृति को भजने वाले, 
पशु–सा जीवन, जीने वाले ,
तेरे उत्श्रृंखल जीवन का 
निश्चित ही होगा अन्त बुरा
तेरे जीवन को मान–त्राण 
कभी नहीं मिलने वाला ।।

लौटो  वापस  अपनी –
संस्कृति  की  शीतल  छाँव  तले !
अपनी संस्कृति यह विश्व-धरोहर !
इस  संस्कृति  का  मान  मनोहर !
यह विभूति है आर्य–जनों की ,
जय हो अपनी सुसंस्कृति की ।