मत रोको इन्हें– 

पढ़ने दो !

बन्द मत करो 

पिंजड़े में 

खुले आसमा में

उड़ने दो !

पर मत काटो 

विचरने दो !

सात पर्दों में

मत रखो इन्हें

खुली हवा में 

सांस लेने दो !

हँसने दो! गाने दो !

थोड़ा खुलकर–

खिलखिलाने दो !

ये बेटियाँ हैं –

इन्हें भी 

जीने का हक है

इन्हें जीने दो !