तेरा आदि है ना ही अंत है !
हे अनंत विश्वेश्वर  विभो ! 
तेरी भक्ति में ही में रमें रहें 
हे अनादि सर्वेश्वर प्रभो !

तेरा साथ है तो है जिंदगी
तेरे नाम की ही है रोशनी
दिन रात कैसे गुजर रहे
तुझे पता है मुझे खबर
तू जो साथ है तो आराम से 
कटता ही जाता है सफर

अब कुछ नहीं है गिला मुझे
इस दौरे दुनिया जहान से
तेरा साथ पा के में खुश हुआ
अब चल पड़ा हूँ मुकाम पे 
हे शिव मेरे ! हे शिव मेरे !
मुझे भक्ति दे ! मुझे शक्ति दे !