किसी को बेघर कर –

अपना घर बनाया नहीं करते !

बसाने के लिए  घर अपना 

किसी का घर, उजाड़ा नहीं करते !

हारे हुओं को, कभी मारा नहीं करते!

लगी आग में 'घी' डाला नहीं करते !

ये दुनिया ! बड़ी  उम्दा !  है  साहेब !

यहाँ हर किसी को आजमाया नहीं करते !