दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं !
१
यह हृदय का दीप है ,
दीप ! यह बुझने न पाये !
ज्ञान का आलोक लेकर
सत्य भावों को जगाकर
विषमभावों को भगाकर
जल ! अचंचल ! दीप मेरे
सुपथ - मार्ग प्रशस्त कर दे
अज्ञानता के निविड़ तम में
ज्ञान – ज्योति प्रपात बन
सम्पूर्ण वसुधा जगमगाये
दीप ! यह बुझने न पाए !
२
आस का दीपक जलाए
दीप आँचल में छुपाए
चल पड़ी वह प्रेम के पथ
मन को धीरज बँधाए
दीप ! यह बुझने न पाए !
चंद्र की वह चन्द्रिका है
प्रेम की आराधिका है
चल पड़ी है वह ! अकेली
चाहेभी कितना विघ्न आए !
एक ही लक्ष्य उसका
एक ही संकल्प उसका
यह हृदय का 'दीप' है
दीप ! यह बुझने न पाए !!

