नफ़रतें नहीं , प्यार करो
बस प्यार का दीदार करो

मत सुनो किसी की 
सुनो सिर्फ दिल की

माना , बढ़ी हैं  नफ़रतें फिर भी
दुनिया में प्यार की कमी तो नहीं !

प्यार के दो बोल बोल लेता हूँ मैं !
प्यार के झोंकों में झूम लेता हूँ मैं !

प्यार के  सहारे  धरती से उठकर !
उस दूर.....गगन को छू लेता हूँ मैं !

जब भी हारा दिल ❣️ के आगे हारा 
प्यार में हार कर भी जीत जाता हूँ मैं !

क्यूँकि नहीं सुनता  इनकी – उनकी 
सुनता हूँ सिर्फ़ अपने  दिल ❣️ की !