दालान का मंजर भी कोई कम नही
स्याह सन्नाटा है पसरा, गम नहीं
दूसरों के घरों में होती रहें ये रोशनी
घर में अपने न जलें दीये, तो कोई गम नहीं।
खुशी है इस बात की,कि–
दीये जलने बन्द ना हों
दीये गर जलते रहें तो –
रोशनी, होगी कभी भी कम नहीं।
फ़कत, दीये जलने चाहिए पड़ोस में–
'दीये' के मानिंद मानव चाहिए!!
