अजीब मासूम सा चेहरा हुआ है
न जाने यह आदमी क्यूँ
गूँगा बना, लँगड़ा हुआ है !
न हिलता है न डुलता है ,
भरे बाजार में ठहरा हुआ है !
बड़े ही प्यार से पूछा जब मैंने
बता तो क्या हुआ है ?
बहुत मायूस होकर
कह उठा वह –
हमें अब क्या पता है !
बहुत कुरेदने पे
दर्द छलका– उसकी जुबाँ से
कई दिनों से वह, भूखा रहा है !
