सपने वो बुनते रहते हैं ,
मैं पूरा करता रहता हूँ !
प्रश्न वो गढ़ते है रहते हैं
मैं उत्तर हो जाया करता हूँ
शायद वो नहीं जानते कि –
स्वयं गढ़े प्रश्नों के जाल में
मकड़ी की तरह फँसकर
अपना अस्तित्व ही मिटायेंगे
ये सोचकर –
जिलाने के लिए उनको
हर क्षण मरके भी उद्दम करता हूँ
उनकी ख़ातिर जिंदा रहता हूँ
कर्मों के पुष्प अर्जितकर
उन्हें अर्पित करता रहता हूँ !
अजीब है ये भी
जिंदगी का सफर....
