अक्षरों में उलझे
मन के जज़्बात
शायद! कभी पढ़ पाते?
मजलूम जिंदगी की
आँखों की भाषा!
कभी समझ पाते?
एक दिन व
एक दर्द-भरी रात
जिसको सहना–
कितना मुश्किल-भरा
होता है काम!
जिसने समेटे हैं
पूरी कायनात!
इसमें मजबूर आम आदमी के
दास्तान-ए-जिंदगी की–
पूरी किताब!
शायद हम पढ़ पाते!
तो–
हमारा हो जाएगा मोह भंग!
चकाचौंध-भरी जिंदगी से।
कितना अच्छा होता...
आँधियों के संग
साहस से लड़ते–
तिनकों की औकात में-
छिपी उनकी युद्ध-कला
कभी जान पाते!
उसी दिन हम,
अपने साहस-अस्तित्व की
कहानी स्वर्णाक्षरों में–
लिख जाते!!
