सुख हो चाहे हो दुःख !
जीभर के जी लेता हूँ ।
जिंदगी के सारे जहर –
हँस-हँस के पी लेता हूँ ।
तू जितना भी आजमाए जा
ऐ मेरी जिंदगी !
तुमसे मैं जीभर के प्यार कर लेता हूँ ।
तैरते-तैरते जब थकने लगता हूँ
तब पानी की सतह पर अपने को
पूरी तरह निढाल छोड़ देता हूँ –
कुछ क्षणों , कुछ मिण्टों के लिए !
आँखे बन्द किये ....
फिर धीरे-धीरे .....
डूबने लगता है अस्तित्व !
गहरे जल में !
पर ,
तभी अदम्य साहस
अतल-जल की गहराइयों से
यकायक जोरों से उछाल देता है
और फिर तैरने लगता हूँ
जल की सतह पर !
और पार कर जाता हूँ
नदी को ...समंदर को ...
जीवन को .....
