आदमी की खाल ओढ़े घूमते हो ,

भेड़िये हो क्या ?

मासूमियत की आड़ लेकर

अस्मतों को लूटते हो?


पापी , कुकर्मी  ओ  विधर्मी !

तेरी मां ,बहन ,बेटी नहीं  क्या ?

जो राह चलते बेटियों को नोचते हो ?


ढोंग करके लूट लेते अस्मिता को

लूट लेते संस्कृति औ'सभ्यता को 

मुँह पे कालिख पोतकर 

अपने घरों में,कैसे हो जाते ?

अपनी माँ बहन के सामने–

कैसे तुम अपना मुँह दिखाते ?

ये नाजायज कर्म तुम, क्यों हो करते ?

क्या तेरा मालिक ,तुम्हें देता इजाजत ?


हे राष्ट्र !

माफ़ मत करना कभी ,

इन जालिमों के वंश को ।

सिर  कुचल  दो अभी ,

विषधारियों केअंश को ।।

कायर नहीं तुम, वीर हो ,

तुम सुमङ्गल  प्रण धरो ,

साहस वरो, अतिबल भरो ,

औ' भयंकर रण करो ।

हैं धरा पर बोझ ये ,

इन पापियों को नष्ट कर दो ।।