मैं तेरे शहर में आ भी गया तो क्या
ये क्या है की तुम मिलने भी नहीं आओगे

हिज्र के वक्त ये वादा भी तो किया था
रिश्ता तोड़ रहे हो पर राब्ता में रहोगे

हाला की एक खत भी नहीं आया तेरा मेरे पास
मैं बारहा डाकिया से पूछता रहा की तुम लिखते होगे

मुझे अपनी हर हिचकियों पे ये डर भी सताता रहा
न जाने किस हाल में मुझे याद कर रहे होगे

अब ऐसा क्या हैं की तुम खुद को बदल रहे हो
तुमने तो कहा था अपने किरदार में रहोगे

एक खूदा का 'रहमत' है जो कभी बदला नहीं
वगरना तुम तो हर रंग में उतर गए होगे।