मैं कैसे जानूँ मातम दिसंबर का,
तेरे बग़ैर कभी देखा ही नहीं मौसम दिसंबर का।
हर शाम तेरी याद की चादर लपेट लेती है,
रूह पर उतरता है चुपचाप सर्द आलम दिसंबर का।
हिज्र की आग में जलते रहे तमाम बरस,
दिल ने जाना क्या होता है असल ग़म दिसंबर का।
न कोई धूप, न अलाव, न तेरी आवाज़,
कितना वीरान कर गया मुझको हर एक लम्हा दिसंबर का।
लिखा जो नाम तेरा धुंधले शीशों पर,
साँसों से फिर भी पिघलता रहा हर हरफ़ दिसंबर का।
रहमत, न अब सवाल रहा न कोई शिकवा,
दिल ने क़ुबूल कर लिया हर इक़ सितम दिसंबर का।
