बेहतर होगा
तुम्हें दिखाई दे
मेरा मुस्कुराता चेहरा सदा
कि मेरे गम तुमसे ना संभाले जायेंगे।

बेहतर होगा
तुम देखो मुझे नूर अफ्शां ही 
कि मेरे दिल के अंधेरे 
तुमसे ना मिटाये जायेंगे।

बेहतर होगा
तुम पाओ गुल ही गुल मेरे कदमों तले
कि मेरे पांव के कांटे 
तुमसे ना निकाले जायेंगे।

बेहतर होगा
तुम्हें मिलूँ मैं महफ़िलों में रवां
कि आलम ए तन्हाई के सबब
मुझसे ना बताये जायेंगे।

बेहतर होगा
हम ना ही मिलें
कि एहसास ए मुहब्बत मुझसे अब
ना ही बयां होंगे और
ना ही छुपाये जायेंगे। 

- सिया