जाने वाले को ये पता ही नहीं
ज़ख्म ऐसा था जो भरा ही नहीं
कया खबर तुझको रूठने वाले
चा के दिल फिर कभी सिला ही नहीं
बरसों तेरे बगैर बीत गए
अब मुझे तुझ से कुछ गिला ही नहीं
हम यहां जान से गुजर भी गए
उनके नज़दीक कुछ हुआ ही नहीं
उसने कैसे समझ लिया सब कुछ
मेने उससे तो कुछ कहा ही नहीं
यूं मिला कल वो मुझ से ऐ अंजुम
जैसे मुझको वो जानता ही नहीं।
डॉक्टर कुद सिया अंजुम
सहारन पुर
9837378699
