मैं शांत हूँ, खामोश हू
मै मौन हूं, निशब्द हू
हारा हूं, बेसहारा हूं।
सोच रहा हूं बातों को उस आने वाली रातों को।
चित्त मन में चिंतन करता दौड़ रहा हु रातों को।
क्या होगा यदि मर जाऊं, तनाव में आकर कुछ कर जाऊं।
चला जाएगा सहारा मां बाप का, छुट जाएगी राखी बहन की।
बांध आंसुओं का टूट जाएगा थामा था जो हाथ छूट जाएगा।
सारे बंधन छुट जाएंगे
सारे दोस्त छुट जाएंगे
छुट जाएगे सारे सपने
छुट जाएगें रिश्ते नाते अपने
तन के साथ जलेगा चिता में
जलेगी आस, बंधन सहारा।
जलेगा सपना उस तन के साथ,
पापा के सपनों का पिटारा।

