भूल रहा था कुछ वो याद दिलाती है एक तस्वीर।
कुछ छूट रहा था जो पीछे वह याद दिलाती है एक तस्वीर।
किसी के पुराने दिन लौटाती है।
किसी के सुहाने दिन लौटाती है।
मन में उमंग भर देती है एक तस्वीर।
किसी की आंखों में समंदर भर देती है।
किसी के चेहरे पर खुशियों की कलियां खिल उठती है।
तो किसी को कम का उत्साह भर देती है।
यूं तो पड़ा हूं,
किसी के मन में या फोन के किसी कोने में
पुराने दिन का एहसास दिलाता है एक तस्वीर।
