इस भाव से मुझको उतारा है किसी ने।।

सात सुरो में परिचय मेरा
सात सुरों में संगम मेरा
तबले के संग संग धुन में चलती
पायल के संग संग छम छम करती
मैने मंच सवारा है
इस भाव से मुझको पुकारा हैl

कितनो का मैं परिचय हूं
कितनो का मैं अभिलाष हूं
कितनो के हालात बताता
कितनो का ज़ज्बात बताता
कितनो का जोश बढ़ाया है
इस भाव से मुझको उतारा है

मैं पूजा हूं मैं फल भी हूं
सुख भी हूं मैं दुख भी हूं
मैं प्रेम हूं आनंद हूं
मैं त्याग हूं समर्पण हूं
ना जाने कितने भाव समाये है
इस भाव से मुझको उतारा हैl