दिल नादाँ था, मगर अरमान खड़े थे।

एक मुस्कुराहट ने ऐसा असर किया,

हम ख़ुद से मिले भी नहीं, और उसके हो गए थे।

वो उम्र भी क्या उम्र थी—जहाँ मोहब्बत का मतलब सिर्फ़ क़ुर्बत था,न कोई शिकवा, न कोई गिला.बस आँखों में छुपी एक मासूम-सी चाहत थी।न ख़बर थी फ़ासलों की,न ज़माने की बंदिशों का इल्म,बस उसका नाम लबों पर रहता,और दिल में सजता रहता एक हसीं आलम।कमसिन इश्क़ की वो दुनिया भी अजीब थी,जहाँ हर ख़्वाब हक़ीक़त-सा लगता था,

उसकी एक झलक मिल जाए अगर,

तो पूरा दिन ईद-सा लगता था।

वक़्त गुज़र गया, उम्र बदल गई,