हौसला तोड़ने की फ़िराक़ में थे कई रहज़न,
मगर हम भी अपनी ज़िद पर अड़े रहे।
उन्होंने हर मोड़ पर आज़माया हमें,
हम हर इम्तिहान में और निखरते रहे।
वो समझते रहे कि शिकस्त से बिखर जाएँगे हम,
मगर हर ज़ख़्म को सीने का फ़ख़्र बना लिया।
जिस राह पर काँटे बिछाए थे उन्होंने,
उसी राह को हमने अपनी मंज़िल बना लिया।
तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला क्यों लुटा?
मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।"
Dr puspa sindhu
