वो खूबसूरत है इतनी...
की बस, कोई तोड़ नहीं -2
किस बहाने से गुजरूं
उसकी गली से-2
कम्बख्त गली बंद है
उसमें कोई मोड़ नहीं

कितने
यत्न
जतन
प्रयत्न
करने पड़ते हैं

ये इश्क है मियां..

सीधी सीधी
कोई रोड नहीं

इश्क़ की, शुरुआत है अभी..
कैसे बात करूं
कैसे इशारे से समझाऊ उसको
हमारे बीच,
अभी कोई कोड नहीं

वो मना भी करेगी अगर
तो कर दे

बशर हूं
घर बसा ही लूंगा

उसके बिना मर जाऊं
इत्ता भी कोई लोड नहीं

Rachna
Pushpendra