समस्त ब्रह्माण्ड की
जितनी भी राशि है
उन सब राशियों की
बस एक ही राशि है
वो काशी है
वो काशी है
वो काशी है
स्वयं काल भैरव हैं
जिसके द्वारपाल
सभी तीर्थों की
जो पूर्णमासी है
वो काशी है
वो काशी है
वो काशी है
है आदि गुरु श्रेष्ठ वो
जो यहां के निवासी है
जीवित है श्मशान जो
वो काशी है
वो काशी है
वो काशी है
मृत्यु की है चलती
रेल यहाँ पर
कर्मो का है सब
खेल यहाँ पर
आदि से है अनंत का
मेल यहाँ पर
आदि और अनंत की
यही समासी है
ये काशी है
ये काशी है
ये काशी है
पुष्पेंद्र पाल सिंह द्वारा
लिखित

