जिसका ईलाज हो जाए
वो बीमारी ही क्या
जिसमें
तड़प आंसू सिसक ना हो
वो इश्क़ वो खुमारी क्या
जो बिक जाए
चंद सिक्कों की खनक में
वो वफ़ादारी क्या
तुम सोचते हो कि
उसकी गली से
सिर्फ तुम गुज़रते हो
जिसके
चाहने वालों के शजर लगे हो
वो तुम्हारी क्या और हमारी क्या
वो चाँद है
वो चाँद है
देख सब सकते है
उसकी चाँदनी सिर्फ मेरी है
उसमें तुम्हारी हिस्सेदारी क्या ?
रचना :Pushpendra Pal singh
