उजालों के......
उजालों के पैरोकारों ने
अँधेरे को बदनाम कर दिया.
अँधेरे ने मिटा दिया ख़ुद को
एक छोटी सी लौ को ख़ातिर भी
और
हर चिराग़ का नाम कर दिया
"चिराग़" ने जला डाला
अँधेरे के आशियाँ को
अँधेरे ने भी चरण छूकर
चिराग़ तले रहकर भी
अपना काम कर लिया
रचना :पुष्पेंद्र पाल सिंह
