कभी मिलो
बहुत कुछ, बताना चाहता हूँ मैं
तुम खुद ही को ढूंढो मुझे
इस तरह तुम्हें खुद में छिपाना चाहता हूं मैं
मुमकिन नहीं तुझे पाना
तुझमें कहीं खोना चाहता हूँ मैं
जन्मो जन्म जन्मान्तर
बस तुझे चाहूँ ऐसा समर्पण चाहता हूँ
आखें तेरी हो
अक्स मेरा हो
ऐसा दर्पण चाहता हूँ मैं
अब तेरी यादों के सिवा
मेरी कोई जयदाद नहीं
जिसमें तेरा जिक्र ना हो
ऐसी तो, कोई फरियाद नहीं
है कौन दुनिया मैं
जो तेरा तलबगार नहीं
मगर
हर किसी को मयस्सर
तेरा दीदार नहीं
तुम, अनमोल हो
तुझे पाकर अमीर होना चाहता हूँ मैं
