इल्म है मुझे अच्छे से
अच्छे से ये आभास है
वो बैठा है जरूर मेरे पास
लेकिन
किसी और का वो खास है

सफ़ेद कपडे.....
पहनने की ज़रुरत नहीं मुझे
मेरा कर्म ही मेरा लिबास है

खुदा को भी शायद
मोह लिया है उसने
अब शिकवे शिकायत क्या करे
जन्नते बख्शो उसको
दोजख मेरे नाम कर दो

सारी जिरह को
अब ज़िबह कर दो

तुम पाक साफ़
मैं गुनेहगार
हाँ ये अभी अब
तय कर दो

कांटो में भी खुदा है
फूलो में भी खुदा है

रखो फूल तुम
अपने दामन में
राहों को मेरी
कांटो से भर दो
Pushpendra