तुम चमकती रहो
चाँद की मानिंद
मैं तुम्हें देख कर
ईद मनाता रहूँ
गोपी जैसे तुम
इठलाती रहो
मैं निधिवन सा
नृत्य नचाता रहूँ
गिर जाऊँ झरने सा
तुम्हारी आगोश में
कुछ होश में
कुछ बेहोश में
पत्र हो बेल का
या फिर प्रेयसी मेल का
हर श्रंगार तुम बनो
पारिजात मैं बनूँ
शब्द तुम बनो
तुम्हारी बात मैं बनू
रचना ::Pushpendra Pal Singh
