जीवन का स्वभाव ही "खोना" है हर समय हर जगह
कुछ ना कुछ खो रहा है
सृष्टि के
हर सजीव निर्जीव पिंड की आयु
जैसे......
नदी समंदर में खो रही है
समंदर बादल में खो रहा है
बादल पहाड़ों में ज़मीन में खो रहा है
पहाड़ ज़मीन नदी में खो रहे है

वास्तव में ये या इसको
खोना नहीं कहते
बल्कि वीलीन होना कहते हैं
प्राण परमात्मा से शरीर में आये अब शरीर से दोबारा परमात्मा में विलीन हो जाएंगे
और इंसान कितना मूर्ख है
पाने को जीवन का स्वभाव बना लेता है
लीन हो जाओगे
तभी वीलीन हो पाओगे