प्रेम का तेरे वो
नफ़स याद करता हूँ
जब भी भीगता हूँ सावन में
हर बरस याद करता हूँ
नफ़स ए ईद करता हूँ
मैं वो मेले याद करता हूँ
मिलने के वो जतन
वो झमेले याद करता हूँ
कुछ बंधे
कुछ खुले
वो केश तेरे
उनमे घूमते थे
हाथ कमोबेश मेरे
वो तपाक से तेरा
मेरे होठों पे उँगली रख देना
फ़िर नीचे झुकी आँखे और
उँगली मे चुनरी लपेट लेना
वो घास पर पड़ी - 2
सिलवटें याद करता हूँ
जब भी भीगता हूँ सावन में
हर बरस याद करता हूँ
प्रेम का तेरे वो
नफ़स याद करता हूँ
शीर्षक :जब भी भीगता हूँ
रचना :पुष्पेंद्र पाल सिंह
