इस पार का जीवन
एक रेल की तरह है
टिकट, किसी भी कोच का लो
जाना एक ही स्टेशन पर है
उस पार की यात्रा में
कोई धर्म, जाति, वर्ण कुछ नहीं,
सिर्फ खुला मैदान और सामने मंजिल
लेकिन वही पा सकता है
जिसका पास सुकर्म नाम की करेंसी होती है

Creation-Pushpendra